फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरब्रिज से गिरा अंगूर की पेटियों से भरा ट्रक, चालक की मौत.

Mon, 04 Apr 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
ओवरब्रिज से नीचे गिरा ट्रक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बावल। अंगूर की पेटियां लेकर चंडीगढ़ जा रहा एक ट्रक शनिवार देर रात बावल क्षेत्र के गांव रूध के पास अनियंत्रित होकर ओवरब्रिज से नीचे गिर गया। इस हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई, जबकि क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची कसौला थाना पुलिस ने मृतक के परिजनों और संबंधित फर्म को जानकारी देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं घायल परिचालक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


आगे चल रहे वाहन के अचानक ब्रेक लगाने से हुए हादसा
हादसे के बाद घायल करनाल निवासी राजेंद्र ने बताया कि वे अंगूर की पेटियों से भरा ट्रक लेकर नासिक से चंडीगढ़ जा रहे थे।  ट्रक उसके गांव का सुखबीर (42) चला रहा था। दिल्ली-जयपुर ओवरब्रिज पर आगे चल रहे वाहन के अचानक ब्रेक लगाने से ट्रक असंतुलित हो गया और पुल से नीचे जा गिरा।

40 फुट से नीचे गिरने पर और भी जा सकती थीं जान
ट्रक करीब 40 फिट की ऊंचाई से रात के वक्त गिरा। इस समय रूध गांव की ओर आने-जाने वाले रास्ता लगभग सूनसान हो जाता है। ग्रामीणों का कहना था कि दिन के वक्त यह रूट व्यस्त रहता है। अगर दिन में ट्रक नीचे गिरता तो और भी लोग जान गवां सकते थे।
विज्ञापन

---------
बयानों के आधार पर आगे चल रही गाड़ी के अचानक ब्रेक लगाने से ट्रक असंतुलित होकर ओवरब्रिज से गिरा है। फिलहाल मामले में सामान्य कार्रवाई करने के बाद पोस्टमार्टम करा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन

-एसआई ग्यारसी लाल, जांचकर्ता, कसौला थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें