फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से तीन युवकों की मौत

Sat, 06 Aug 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
दीक ट्रेन की चपेट में आने से दो अलग-अलग हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शिनाख्त के बाद मृतकों के परिजनों को मामले की जानकारी दी। इसके बाद सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


जीआरपी एसआई अभय सिंह ने बताया कि जीआरपी को शुक्रवार सुबह सूचना मिली थी कि दो अलग-अलग घटनाओं में लाइन पार करते समय 3 लोगों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई है। बताया कि गांव शाहपुर निवासी बिट्टू(24) सुबह शौच के लिए घर से निकला था। रेलवे ट्रैक पार करते समय वह ट्रेन की चपेट में आ गया। मृतक के पिता रेलवे में गैंगमैन हैं।

वहीं दूसरी घटना के बारे में एसआई रामफल ने बताया कि चिरहाड़ा निवासी रामरतन(45) और मूल रूप से नेपाल और हाल में चिरहाड़ा रह रहने लालबहादुर(55) धारूहेड़ा स्थित निजी कंपनी में नौकरी करते थे। सुबह रेलवे ट्रैक पार करते समय वे एक लाइन से आ रही ट्रेन से बचने के प्रयास में दूसरी लाइन से आ रही ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें