चोरों ने शनिवार देर रात नई अनाज मंडी से सरसों से भरे लगभग 28 कट्टे चोरी कर लिए। पुलिस ने आसपास के व्यापारियों से जानकारी लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
फर्म लक्ष्मी नारायण एंड कंपनी दुकान नंबर 221 के मालिक अनिल गुप्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दुकान के आगे बने फड़ पर सरसों से भरे काफी संख्या में कट्टे रखे हुए थे। शनिवार को चोर 28 कट्टे सरसों के चोरी कर ले गए। सेक्टर 3 चौकी प्रभारी जय भगवान ने बताया कि सरसों चोरी की सूचना मिलने के बाद मौके पर जाकर जांचकर्ता एएसआई अनिल कुमार ने उन्होंने बताया कि मंडी में नजदीकी दुकानों पर लगे सीसी टीवी कैमरों के फुटेज देखकर चोरी की घटना की जानकारी जुटाई जा रही है।