फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में शिक्षक की मौत

Sun, 23 Aug 2015 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली जयपुर हाईवे नंबर-8 पर मालपुरा के पास दो वाहनों की भिड़ंत में सड़क पर खड़े भिवानी निवासी एक शिक्षक की मौत हो गई। सेना पर पहुंची थाना धारूहेड़ा पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव का परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शुक्रवार को हाईवे पर दो पिकअप गाड़ियों में भिड़ंत हो गई थी। इस हादसे में हाईवे पर घर जाने के लिए वाहन के इंतजार में खड़ा एक शिक्षक भी चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।

 राहगीरों ने गंभीर रूप से घायल हुए पिकअप चालक और शिक्षक अपैक्स अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उपचार के दौरान शिक्षक की मौत हो गई। मृतक की शिनाखत भिवानी के गांव हडोदा कलां निवासी सतप्रकाश के रूप में हुई।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया सतप्रकाश पलवल स्थित स्कूल में शिक्षक था तथा शुक्रवार को अपने घर आ रहा था। शिक्षक की जेब में मिले कागजातों के आधार पर सूचना देने के बाद उसके परिजन अस्पताल पहुंचे और शिनाख्त की।
विज्ञापन


 पुलिस ने यूपी के पिकअप में सवार बुलंद शहर के गांव कोटा निवासी संजय यादव की शिकायत पर दूसरे पिकअप चालक के खिलाफ  मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें