फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी में दिनदहाड़े बैंक कैशियर से लूट: मारपीट कर सात लाख की नकदी से भरा बैग छीनकर फरार हो गए बदमाश

Wed, 13 Oct 2021 05:54 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

आदित्य कुमार ने बताया कि जैसे ही वह ब्रास मार्केट के मोड़ पर पहुंचा वहां पहले से खड़े दो युवकों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। बदमाश कैश से भरा बैग छीनकर कुछ दूर आगे खड़ी बाइक को स्ट्राट कर फरार हो गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के ब्रास मार्केट में बुधवार को दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे दिनदहाड़े 2 बदमाशों ने फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से 7 लाख रुपये की नकदी लूट ली। वारदात के बाद शहर के व्यापारियों में भय का माहौल बना हुआ है। लूट की सूचना के बाद पुलिस के आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार शहर की पॉश ब्रास मार्केट में महेंद्रा फाइनेंस कंपनी का ऑफिस खुला हुआ है। बुधवार दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे बैंक का कैशियर राजस्थान के गांव मांढण निवासी आदित्य कुमार करीब 7 लाख रुपये कैश बैग में डालकर ब्रास मार्केट के पास ही नई अनाज मंडी स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में जमा कराने के लिए बाइक लेकर निकला था।


यह भी पढ़ें: पिटाई का खौफनाक वीडियो: डंडों से पीट-पीटकर युवक की हत्या, पानी पिला-पिला कर मारा, दहल जाएगा दिल
विज्ञापन



आदित्य कुमार ने बताया कि जैसे ही वह ब्रास मार्केट के मोड़ पर पहुंचा वहां पहले से खड़े दो युवकों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। बदमाश कैश से भरा बैग छीनकर कुछ दूर आगे खड़ी बाइक को स्ट्राट कर फरार हो गए। जिस वक्त की वारदात बताई जा रही है उस समय ब्रास मार्केट में काफी भीड़.भाड़ थी। लूट की इस वारदात का कोई प्रत्यक्षदर्शी भी सामने नहीं आया है।
विज्ञापन



सूचना के बाद सीआईए व मॉडल टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। डीएसपी भी जांच के लिए मौके पर पहुंचे हैं। भीड़भाड़ के बीच 7 लाख रुपये की लूट की यह वारदात पुलिस के गले भी नहीं उतर रही है। हालांकि पुलिस ने चारों तरफ नाकेबंदी कर दी है। फिलहाल बदमाशों का सुराग नहीं लग पाया है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें