फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार चालकों ने लूटे 27 हजार

Sat, 14 Jan 2017 12:34 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा धारूहेड़ा में बस स्टेंड के सामने हाईवे स्थित फ्लाई ओवर पर कार में सवार बदमाशों ने एक ट्रक चालक की कनपटी पर रिवाल्वर लगाकर 27 हजार रुपये लूट लिए। सूचना मिलने के बाद मौके पर धारूहेड़ा पुलिस ने जांच शुरू कर की लेकिन समाचार लिखे जाने तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मेवात जिले के सरल गांव निवासी निजाम शुक्रवार सुबह अपने ट्रक को लेकर दिल्ली से जयपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान धारूहेड़ा बस स्टेंड के सामने हाईवे के पुल पर एक कार में सवार कुछ बदमाशों ने उसके ट्रक को रुकवा लिया। उनमें से एक बदमाश ने उसकी कनपटी पर रिवाल्वर लगा दी तथा उससे 27 हजार रुपये लूट कर फरार हो गये। धारूहेड़ा एचएचओ ने बताया कि ट्रक ड्राइवर की शिकायत पर दोनों आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें