रेवाड़ी के गांव पाली निवासी रणबीर सिंह ने शिकायत में बताया कि 28 मार्च को वह किसी काम से गुरुग्राम गए थे। वापस घर लौटते समय रात करीब साढ़े आठ बजे वह रेवाड़ी बस स्टैंड पहुंचे थे। रात को वह बस स्टैंड के बाहर गांव जाने लिए किसी वाहन का इंतजार कर रहे थे।
रेवाड़ी के बस स्टैंड के सामने से स्कूटी सवार दो युवकों ने गांव पाली निवासी एक व्यक्ति को लिफ्ट देकर बैठा लिया। बदमाश उन्हें खेतों की तरफ ले गए और नकदी व मोबाइल छीन कर भाग गए। बदमाशों ने पुलिस को शिकायत नहीं करने की धमकी भी दी। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश कर दी है।
विज्ञापन
28 मार्च की रात का है मामला
जानकारी के अनुसार गांव पाली निवासी रणबीर सिंह ने शिकायत में बताया कि 28 मार्च को वह किसी काम से गुरुग्राम गए थे। वापस घर लौटते समय रात करीब साढ़े आठ बजे वह रेवाड़ी बस स्टैंड पहुंचे थे। रात को वह बस स्टैंड के बाहर गांव जाने लिए किसी वाहन का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान स्कूटी पर सवार युवक वहां पहुंचे। रणबीर के पूछने पर युवकों ने बताया कि वे कुंड जा रहे है। रणबीर ने पाली तक जाने के लिए युवकों से स्कूटी पर लिफ्ट ले ली।
गांव हरिनगर के निकट पहुंचने पर युवकों ने स्कूटी को खेतों की तरफ मोड़ दिया। सुनसान जगह पर युवकों ने रणबीर को स्कूटी से उतार कर नीचे गिरा दिया और उनसे 4500 रुपये व मोबाइल छीन लिए। बदमाशों ने किसी को भी इस बारे में बताने व पुलिस को शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गए। लूटपाट की घटना के बाद रणबीर डर गए। वह काफी देर तक सुनसान जगह पर ही बैठे रहे। कुछ सामान्य होने पर रणबीर ने पुलिस को सूचना नहीं दी और अपने घर चले गए। उसे बाद पुलिस को सूचना दी। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने शिकायत के बाद अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।