रेवाड़ी में 21 साल पहले रेवाड़ी कोर्ट से जमानत मिलने के बाद से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने बीते मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को कुरुक्षेत्र के हरीपुर गांव से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
जांचकर्ता एएसआई गुरदयाल सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किया गया आरोपी कुरुक्षेत्र के गांव हरीपुर का रहने वाला बलविंद्र सिंह है। मामले के बारे में बताया कि आरोपी बलविंद्र सिंह 13 अप्रैल 1989 को सड़क दुर्घटना के मामले में नामजद था। अदालत से जमानत मिलने के बाद आरोपी दोबारा अदालत में पेश नहीं हुआ।