फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवनगर में ठेकेदार की हत्या, यादव कालोनी में भी चली गोली, एक घायल

Wed, 31 Aug 2016 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
रेवाड़ी शहर में सोमवार देर रात दो अलग-अलग स्थानों पर फायरिंग की घटनाओं के बाद गैंगवार की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। शिवनगर में एक ठेकेदार की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई। दूसरा मामला दुकान पर कहासुनी के बाद फायरिंग का है, जिसमें गोली लगने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया है। दोनों घटनाओं के बाद शहरवासी सहमे हुए हैं।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि मंगलवार सुबह ही कई मामलों में कुख्यात अपराधी झोटा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। देर रात फायरिंग की घटनाओं को झोटा की गिरफ्तारी से जोड़ने के कारण गैंगवार की अफवाह फैल गई। जानकारी के अनुसार शहर के शिवनगर में बामडौली निवासी राजवीर किराये पर रहता था। वह यहीं पर रहकर ठेकेदारी का काम करता था। उसने अपने यहां एक नेपाली मूल का लांगरी रखा हुआ था। सोमवार रात करीब दस बजे राजवीर के कमरे पर एक व्यक्ति आया। थोड़ी देर में दोनों बातचीत में मशगूल हो गए। राजवीर ने लांगरी को रोटी बनाने के लिए भेज दिया। राजवीर अंदर रोटी बनाने लगा। तभी थोड़ी देर में उस व्यक्ति ने अपनी पिस्तौल से राजवीर पर फायर कर दिया।  गोली लगने से राजवीर की मौके पर ही मौत हो गई। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। पुलिस को भी सूचना दी गई।

दुकानदार को मारी गोली, घायल
शिव नगर में हुई वारदात के बाद रात साढ़े दस बजे दूसरी वारदात हुई। सुभाष बस्ती के भूपेंद्र की यादव नगर में मीट की दुकान है। रात करीब साढ़े बस बजे के आसपास आठ-नौ युवक अलग-अलग बाइकों से भूपेंद्र की दुकान पर पहुंचे। वहां किसी बात पर दुकानदार से उनकी कहासुनी हो गई। इस पर एक युवक ने कमर से कट्टा निकालकर भूपेंद्र पर फायर झोंक दिया। गोली भूपेंद्र के दांये कंधे पर लगी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गये। वहीं आसपास के दुकानदारों की मदद से घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। सूचना पर पहुंची सिटी थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घायल को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें