फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पर हमला करने का आरोपी गो तस्कर काबू

Sun, 06 Nov 2016 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ग‌िरफ्तार
विज्ञापन

विज्ञापन
रेवाड़ी सीआईए धारूहेड़ा ने पुलिस कर्मचारी पर गोली चलाने और गो तस्करी के दूसरे आरोपी को शुक्रवार रात गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिस पर दो बार जानलेवा हमला करने की वारदात में शामिल था। पुलिस इससे पहले मेव गैंग के एक आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी है।
जांचकर्ता एएसआई रणबीर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अलवर जिले के निम्बाहेड़ी गांव निवासी साजिद है। बताया कि आरोपी साजिद 3 अक्तूबर की रात पुलिस कर्मचारियों पर आईओसी चौक पर गोली चलाने और पत्थर मारने की वारदात में शामिल था। वह मेवात गैंग का गुर्गा है। शनिवार को अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। आरोपी से अन्य वारदातों और गैंग के अन्य गुर्गों के बारे में पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


25 अक्तूबर को किया था पुलिस पर फायर
आरोपी को 25 अक्तूबर की रात सीआईए पुलिस धारूहेड़ा ने गिरफ्तार करने के लिए रोहड़ाई के पास से उसके पीछे लगी थी। खंडेवला मोड़ जाटोली के पास उक्त आरोपी पुलिस पर फायर करता हुआ फरार हो गया था। इसका पटौदी थाने में पुलिस कर्मचारियों पर जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें