फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रकम डबल करने का झांसा देने वाली चिटफंड कंपनी के खिलाफ मुकदमा

Sat, 30 Jul 2016 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
प्रतीकात्‍मक इमेज - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
रेवाड़ी में चिटफंड कंपनी प्रिया परिवार के खिलाफ एक और एफआईआर दर्ज हो गई है। रामगढ़ खेडी निवासी व्यक्ति ने मॉडल टाउन थाना पुलिस को शिकायत देकर प्रिया परिवार से जुड़े हुए 18 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

रामगढ़ खेडी निवासी सजन सिंह ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है कि शहर के ब्रास मार्केट में प्रिया परिवार चिटफंड कंपनी का आफिस खुला हुआ था। कंपनी ने रुपये जमा करने के बदले रकम डबल करने का झांसा देकर उसे अपने जाल में फंसाया। उसने एक बार में 25 हजार और दूसरी बार में  11 हजार 800 रुपये जमा कराए। इसके बदले उसे पांच साल में 60 हजार रुपये देने का आश्वासन मिला। 2014 में पॉलिसी मैच्योर होने के बाद वह ऑफिस पहुंचा तो दफ्तर पर ताला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर
सजन सिंह की शिकायत पर पुलिस ने कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर तेजपाल नूनियां, सुरेंद्र सिंह नूनियां, महेश कुमार, ओमवती पत्नी सतवीर निवासी रामगढ़, इंदिरा देवी पत्नी तेजपाल एमडी, रेनूका पुत्री तेजपाल नूनिया, प्रियंका, प्रेम देवी निवासी खेडरिया की ढाणी, शकुंतला पत्नी सुरेंद्र डायरेक्टर, कपिल पुत्र सुरेंद्र, राजेश कुमार निवासी दूरिया जिला झुंझनु, राजेश कुमार निवासी छरियावास जिला झुंझनु, संतोष नूनिया, रेखा, योगेश व ख्याली प्रधान प्रिया समिति के खिलाफ धोखाधड़ी की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें