फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन विवाद में दो परिवार भिड़े

Sat, 12 Nov 2016 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
man beaten
विज्ञापन

विज्ञापन
रेवाड़ी में जमीन विवाद में गांव तिहाड़ा के दो परिवारों में जमकर संघर्ष हुआ। मामले में एक परिवार की ओर से पिस्तौल के बल पर पीटने और दूसरे पक्ष से गोली चलाने का आरोप लगा है। बावल थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में बताया गया कि गांव तिहाड़ा निवासी मूलचंद और उसके भाई करण में पिछले काफी समय से जमीन और संपत्ति के चलते विवाद था। शुक्रवार को स्थानीय थाने में पहुंची शिकायत के अनुसार बीते दिनों दोनों पक्ष आमने-सामने हो गये। गांव निवासी भागीरथ ने अपनी शिकायत में कहा है कि करण सिंह के परिवार के अश्वनी, सोनू उर्फ देवी लाल व करण सिंह ने देसी पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और बट मारकर घायल कर दिया। देवी लाल ने भागीरथ, शत्रुघ्न व हिमांशु पर कुल्हाड़ी, लाठी व डंडों से हमला कर घायल कर दिया। यही नहीं देसी पिस्तौल से गोली चलाने का आरोप भी लगाया है। बावल थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें