रेवाड़ी सिटी थाना क्षेत्र स्थित एक निजी होटल में बदमाशों ने तोड़फोड़ करने के साथ ही विरोध करने पर होटल संचालक को भी बुरी तरह पीटा। पुलिस ने होटल मालिक की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार मोहल्ला मुक्तिवाड़ा निवासी जयप्रकाश का बस स्टैंड पर स्टार वैष्णो नाम से होटल है। देर रात ढालियावास निवासी अजीत, उसका भाई दीपक और बड़ा तालाब निवासी नरेंद्र उसके होटल पर पहुंचे। किसी बात को लेकर दोनों की होटल कर्मचारियों से कहासुनी हो गई। कुछ ही देर में कहासुनी बढ़ गई और अजीत और दीपक ने पहले तोड़फोड़ की बाद में होटल मालिक जयप्रकाश के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।