फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पिलाने के बहाने नहर में डुबाकर की गई थी हत्या

Mon, 22 Aug 2016 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Absconding Ahmedabad serial blasts (2008) accused Nasir Rangrej arrested
विज्ञापन

विज्ञापन
रेवाड़ी में जाटूसाना थाना पुलिस ने शनिवार रात युवक की हत्या करने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मूल रूप से भिवानी निवासी युवक की ढाई महीने पहले जाटूसाना में मौत के बाद पुलिस ने शुक्रवार को ही पिता की तहरीर पर गांव के ही दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था, जिन्हें बाद में चार में तरमीम कर दिया गया। जांचकर्ता एसआई जयभगवान ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी मृतक धर्मबीर के भिवानी स्थित गांव बीरण के ही सुरेश, सोनू, राजकुमार और रविकांत हैं। हत्या का कारण जानने के लिए पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद एक दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है।

शराब पिलाने के बाद डुबाकर की थी हत्या
जाटूसाना थाना प्रभारी जयभगवान ने बताया कि सभी आरोपियों ने धर्मबीर को पहले बारात में शराब पिलाई और इसके बाद नहाने के बहाने उसे नहर में ले गए। जहां सभी ने मिलकर डूबा डूबाकर उसकी हत्या कर दी थी। शुक्रवार को मृतक के पिता ने शनिवार को शिकायत देकर आरोप लगाया कि उक्त आरोपियों ने उसके बेटे की नहर में डुबोकर हत्या की है। लालचन्द की शिकायत पर मामला दर्ज करके कार्यवाही शुरू की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह था मामला
5 जून को जाटूसाना नहर के पंप हाउस के जाल में एक युवक का शव फंसा हुआ मिला था। शिनाख्त के बाद शव की पहचान भिवानी के बीरण गांव निवासी धर्मबीर के रुप में हुई थी। जो दो दिन पहले गांव जाटूसाना में अपने साथियों के साथ बारात में आया था। उसके साथी तो बारात से वापस चले गए, लेकिन धर्मबीर घर नहीं पहुंचा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें