फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट मामले में सरपंच सहित 12 पर केस दर्ज

Wed, 29 Jun 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विज्ञापन
रेवाड़ी के बावल में आरटीआई कार्यकर्ता राजनारायण के साथ मारपीट के मामले में बावल थाना पुलिस ने मंगलवार को हरचंदपुर गांव की सरपंच सहित 12 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर सरपंच का कहना है कि उन पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद है।

पुलिस को दी शिकायत में शिकायतकर्ता राजनारायण ने बताया कि उसने आरटीआई के जरिए पंचायत से रिकार्ड की मांग की थी। रिकार्ड देने की बजाय सरपंच के पक्ष के लोगों ने उसके साथ अधिकारियों के सामने मारपीट की। यही नहीं 25 जून को बावल जाते समय रेलवे फाटक के निकट कुछ लोगों ने उस पर लाठी, डंडों व लोहे की रॉड से हमला बोल दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। एएसआई महीपाल ने बताया कि राजनारायण के बयान दर्ज करने के बाद बावल थाना पुलिस ने सरपंच कविता, मांगेराम, विकास, जसवंत, सुरेंद्र, प्रकाश, दीपक, लक्ष्मण, बलवान, पूर्ण, सुरेश, रमेश के खिलाफ एससी एसटीए एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहना है सरपंच का
इस मामले में गांव हरचंदपुर की सरपंच कविता का कहना है कि राजनारायण के साथ हुई मारपीट के मामले में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। क्योंकि वह अपने मायके गई हुई थी। उनके घर में से किसी व्यक्ति ने भी उनके साथ कोई मारपीट नहीं की है। राजनारायण ने उन पर जो आरोप लगाए हैं वह बेबुनियाद व निराधार हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। जांच में दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें