फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधवा से रेप, बचने के लिए की शादी, फरार

Thu, 21 Jan 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
 शहर थाना क्षेत्र निवासी एक युवक ने शहर की ही रहने वाली एक विधवा से रेप किया और खुद को फंसता देख शादी कर ली। इसके बाद युवक फिर से लापता हो गया। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


अलवर निवासी एक महिला एक विधवा महिला शहर में ही नौकरी करती है। उसके साथ ही नौकरी करने वाला गांव निवासी युवक दिसंबर माह में उसके किराए के कमरे पर आया और उसका रेप किया।

 महिला ने जब युवक की शिकायत करने की बात कही तो उसने शहर के ही एक मंदिर में उसी महीने महिला के साथ शादी रचा ली। महिला का आरोप है कि करीब सप्ताह भर पूर्व युवक चुपचाप रफूचक्कर हो गया। महिला ने अब शिकायत देकर युवक के खिलाफ रेप व दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें