मॉडल टाउन पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लाई रोमानिया की चारों महिलाओं से कोई रिकवरी नहीं करवा पाई है। फरीदाबाद जेल में बंद चारों विदेशी महिलाओं को मॉडल टाउन थाना क्षेत्र में पिछले माह हुई चोरी की वारदात में मंगलवार को रेवाड़ी कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया था
गौरतलब है कि पिछले माह 18 जुलाई को अज्ञात लोगों ने राधा स्वामी कालोनी निवासी जयप्रकाश के घर पर अलमारी तोड़कर नकदी और जेवरात चोरी कर लिए थे। जयप्रकाश की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी। जांचकर्ता एएसआई गिरिराज ने बताया कि सभी आरोपी महिलाओं विदेशी हैं और रोमानिया की रहने वाली हैं।
पुलिस इससे पहले भी मामले में रोमानिया की तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर चुकी है। प्रोडक्शन रिमांड पर लेने के बाद भी पुलिस कोई रिकवरी नहीं करवा पाई। बुधवार को सभी को अदालत में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में फरीदाबाद भेज दिया।