सिटी थाना पुलिस ने डाकघर के सामने जुआ खेलते हुए चार आरोपियों को वीरवार रात गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि डाकघर रेवाड़ी के सामने पैसा रखकर जुआ खेला जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने उक्त जगह पर दबिश दी और मौके पर ही जुआ खेलते हुए चार आरोपियों को काबू कर लिया और 7880/-रु बरामद किये। गिरफ्तार किये गए आरोपी भीम बस्ती निवासी महेन्द्र, संघी का बास निवासी बंटी उर्फ चील व नरेंद्र और रेलवे कॉलोनी रेवाडी निवासी जून उर्फ प्रिंस है। पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।