फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीला पदार्थ खाने से विवाहिता की मौत

Wed, 10 Aug 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
उपमंडल के मुमताजपुर गांव में सोमवार को जहरीला पदार्थ खाकर एक विवाहिता ने जान दे दी। महिला के पिता ने उसके  पति धर्मेंद्र, सास बिमला व देवरानी इंदू पर उसे आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में हिसार जिले के ढाणा खुर्द गांव निवासी मांगेराम ने बताया कि उसकी बेटी अनीता की शादी 12 साल पहले मुमताजपुर गांव के ओम प्रकाश के बेटे धर्मेंद्र से हुई थी।

शादी के कुछ समय बाद ही अनीता की सास बिमला व पति धर्मेंद्र ने उसे कम दहेज लाने के लिए परेशान व मारपीट करना शुरू कर दिया। अनीता ने 7 अगस्त को अपने पति धर्मेंद्र के फोन से पिता को फोनकर कहा कि वे उसे अपने साथ ले जाएं वरना ये लोग उसे जान से मार देंगे। मांगेराम के अनुसार उन्होंने अनीता को अगले दिन आने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन


वह सोमवार को मुमताजपुर के लिए निकले थे कि इस दौरान धर्मेंद्र ने फोन कर बताया कि अनीता ने जहर खा लिया है और वे उसे कोसली अस्पताल ले जा रहे हैं। कुछ समय बाद वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ कोसली अस्पताल पहुंचे तो बताया गया कि उसे रेवाड़ी के ट्रामा अस्पताल भेज दिया है। इसके बाद जब वे रेवाड़ी पहुंचे तो अनीता मृत मिली।

कई बार पंचायत के बीच पहुंचा था मामला
अनीता के पिता ने बताया कि वह कई बार पंचायत लेकर अनीता की ससुराल गए तो उन लोगों ने अपनी गलती मानकर उसे भविष्य में तंग न करने का आश्वासन दिया। शादी के लगभग 4 साल बाद अनीता के देवर जोगेंद्र की शादी के दो माह बाद अनीता की सास बिमला ,पति  धर्मेंद्र व देवरानी इंदु ने अनीता को मारपीट कर घर से निकाल दिया और जोगेंद्र की शादी में आए दहेज के बराबर दहेज लाने की मांग की।
विज्ञापन


मांगेराम के अनुसार वह पुन: पंचायत ले कर गए तो अनीता के ससुरालीजनों ने उसे कुछ दिन तो रहे, लेकिन कुछ समय बाद पुन: उसे परेशान करना शुरू कर दिया।
मामले में पीड़ित मायके पक्ष की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
-नरेंद्र, एसएचओ, कोसली थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें