फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की कार बरामद, आरोपी फरार

Wed, 10 Aug 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। सीआईए की टीम ने दिल्ली-जयपुर हाईवे पर निखरी कट के निकट चोरी की एक कार बरामद की है। आरोपी कार की नंबर प्लेट को कपड़े से ढंककर जा रहे थे। पुलिस को देख कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सीआईए टीम में तैनात एएसआई राजेश कुमार टीम के साथ धारूहेड़ा हाईवे पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान धारूहेड़ा के निकट निखरी कट पर एक बीट कार दिखाई दी। कार की नंबर प्लेट कपड़े से छुपा रखी थी। इसी दौरान कार को चला रहा बाम्बड़ौली निवासी कृष्ण फरार हो गया। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि कार झज्जर से चोरी की गई थी। पुलिस ने आरोपी कृष्ण के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें