फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्ची शराब के धंधे पर महिलाओं का धावा

Tue, 17 May 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर मनिहारान
विज्ञापन
ग्रामीणों द्वारा खेतों से बरामद किए गए कच्ची शराब बनाने के उपकरण। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव मल्हीपुर में दलित महिलाओं ने कच्ची शराब का धंधा करने वालों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। दलित महिलाओं ने सोमवार को युवकों के साथ मिलकर खेतों में बडे़ पैमाने पर चलाई जा रही शराब की भट्टियों को पकड़ा।
विज्ञापन


उन्होंने एक ही दिन में पुलिस को अलग-अलग स्थानों से 50 ड्रम कच्ची शराब व इसे बनाने के लिए लाया गया लाहन बड़ी मात्रा में बरामद कराया है।

गांव मल्हीपुर के बड़े पैमाने पर कच्ची शराब का धंधा फल-फूल रहा है। शाम ढलते ही गांव में आसपास के गांवों के लोगों का आना-जाना भी शुरू हो जाता है। बताया जाता है कि घरों में बेखौफ होकर कच्ची शराब परोसी जा रही है। इसी से तंग आकर दलित महिलाओं ने युवकों को साथ लेकर सोमवार को कच्ची शराब माफिया के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।

हाथों में लाठी-डंडे लेकर गांव की महिलाओं ने खेतों को रुख किया। महिलाओं ने अलग-अलग स्थानों पर स्थित कच्ची शराब की करीब 50 भट्टियों पर धावा बोल दिया। इस दौरान करीब 50 ड्रम कच्ची शराब और लाहन की बड़ी खेप को अपने कब्जे में लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ड्रम और लाहन को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


इसके बाद महिलाएं गांव में स्थित पुलिस चौकी पर पहुंचीं। वहां उन्होंने हंगामा करते हुए कच्ची शराब बनाने वालों को गिरफ्तार करने की मांग की। चौकी प्रभारी ने महिलाओं को आश्वासन दिया कि कच्ची शराब का धंधा करने वालो का चिन्हित किया जा रहा है।

उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बरामद किया गया सभी लाहन नष्ट कर दिया गया है। पुलिस इस दौरान मौके से किसी भी व्यक्ति को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

उधर, जिला आबकारी अधिकारी राजेंद्र सिंह का कहना है कि थाना प्रभारी को शराब का कारोबार करने वाले लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि कच्ची शराब का धंधा करने वालों पर शिकंजा कसा जाएगा। गांव में कच्ची शराब को भी नहीं बिकने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें