फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सो रहे लोगों को बेहोश कर उड़ाए एक लाख और गहने

Sun, 23 Aug 2015 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव मोहम्मदपुर में चोरों ने आधा दर्जन घरों में सेंधमारी की। दो घरों में सो रहे लोगों और पालतू कुत्ते को स्प्रे से बेहोश कर करीब एक लाख रुपये नकद और लाखों रुपये कीमत के सोने चांदी के गहने चुरा ले गए।
विज्ञापन


सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर जांच शुरू कर दी है। गांव के निवर्तमान सरपंच धर्मबीर ने बताया कि शुक्रवार की रात चोरों ने गांव के आधा दर्जन घरों में सेंध लगाने की कोशिश की। चोरों ने दीवार फांद कर दिल्ली पुलिस के कर्मचारी रमेश पुत्र भगवान सिंह के घर में सबसे पहले पालतू कुत्ते को स्प्रे डाल बेहोश कर दिया।

 इसके बाद जिस कमरे में परिजन सो रहे थे, वहां उन्हें स्प्रे से बेहोश किया और इसके बाद दरवाजे की कुंडी बंद कर दी। दूसरे दो कमरों में रखी संदूक और अलमारियों से 81 हजार रुपये नकद, 15 तोले सोने के गहने लेकर फरार हो गये। चोरों ने यहां से सोने की तीन चेन, चूड़ियां, पांच जोड़ी बाली, पांच अंगुठियां शामिल हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा दो किलो चांदी जिनमें सात जोड़ी पाजेब 20 चांदी के सिक्के हार आदि ले गए। भगवान सिंह ने बताया कि दो दिन पहले सत्यनारायण, फूल सिंह, रमेश चंद की सामूहिक सरसों एक गांव के व्यापारी को बेची थी, उसकी राशि 71 हजार रुपये रखी हुई थी।

इधर, किशनलाल पुत्र सोमदत्त प्रजापत ने बताया कि वह अपने कमरे में सो रहा था। उसके घर से भी आलमारी में रखे 12 हजार रुपये और एक खाली सिलेंडर भी चोर लेकर फरार हो गए।

जब वह सुबह उठा तो घर के आंगन में रोजमर्रा में पहनने वाले आर्टिफिशल गहने बिखरे पड़े थे लेकिन नकदी और सिलेंडर गायब था। चोरों ने गांव के विजय पुत्र महेंद्र, जयसिंह पुत्र श्योराम,  रामजीलाल पुत्र चौखराम के घर में सेंध लगाने की कोशिश की लेकिन वे सफल नहीं हो पाए। पुलिस यहां फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट के साथ पहुंचकर साक्ष्य जुटाने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें