फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटवारी और सहायक को दो-दो साल की कैद

Sat, 02 Apr 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अदालत ने रिश्वत लेने के दोषी राजस्व विभाग के एक पटवारी एवं सहायक को अदालत ने दो-दो साल कैद और 25-25 हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई है। विजिलेंस ने पिछले साल पटवारी प्रदीप और सहायक विनोद कुमार को दस हजार रुपये रिश्वत लेते हुए पकड़ा था।
विज्ञापन


विजिलेंस के पैरवी ऑफिसर रविंद्र कुमार ने बताया कि इन दोनों को नारनौल विजिलेंस के इंस्पेक्टर कृष्णकांत ने रंगे हाथों धारूहेड़ा चुंगी के पास पकड़ा था। उन्होंने परमात्मा शरण से इंतकाल को लेकर दस हजार रुपये की डिमांड की थी। इस पर परमात्मा ने विजिलेंस में शिकायत की। इसके बाद टीम ने मौके पर पैसे लेते हुए उन्हें पकड़ लिया था।

पटवारी ने सहायक से कहा था कि रिश्वत के पैसे वह ले। जैसे ही विनोद ने पैसे लिए विजिलेंस टीम ने छापा मार कर पकड़ लिया। बाद में विनोद ने बताया कि उसने पैसे पटवारी के कहने पर लिए हैं। इस मामले में सभी सबूत आदि देखकर अदालत ने दोनों को सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें