फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने भाई के साथ की थी पत्नी की हत्या, गिरफ्तार.

Mon, 02 Jan 2017 12:45 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
हत्या के आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गांव बूढ़पुर स्थित श्री कृष्णा ईंट भट्ठा के समीप 24 दिसंबर की रात को महिला के अर्धनग्न हालत में मिले शव मामले की गुत्थी सुलझ गई है। महिला का कत्ल उसके पति ने अपने भाई यानी महिला के देवर के साथ मिलकर किया था। इसके बाद महिला के कपड़े उतार शव को मिट्टी में दफना दिया। पुलिस पूछताछ में हत्यारोपी पति बलवान और देवर सोमबीर ने अपना गुनाह कबूल लिया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार 20 दिसंबर की रात बलवान अपनी पत्नी को रात के समय खेतों से ईंधन लाने के बहाने झोपड़ी से दूर ले गया। वहां खेतों में बलवान और सोमवार ने पहले निवार से रेणु का गला दबाकर उसकी हत्या की। फिर उसके कपड़े उतारकर कस्सी से गड्ढा खोद शव को मिट्टी में दबा दिया। अगले दिन दोनों भट्ठे से भाग गए।

पत्नी के चरित्र पर करता था शक
सदर एसएचओ रामकुमार ने बताया कि करीब डेढ़ महीना पहले भिवानी के दुर्जनपुर निवासी बलवान, पत्नी रेणु और दो साल के बेटे शंकर के साथ भट्ठे पर काम करने के लिए आया था। बलवान अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। जिस कारण कई बार उनका आपस में झगड़ा होता था। शव मिलने के करीब चार दिन पहले बलवान और उसका छोटा भाई सोमबीर किसी काम से गए थे और इसके बाद से ही लापता थे। जब वो गए तो उनके साथ रेणु नहीं थी।
विज्ञापन


सुराग मिलने पर हुआ खुलासा
कुछ सुराग मिलने पर पुलिस ने इसी एंगल पर काम करना शुरू किया। पता चला कि दिनांक 20 दिसंबर को रेणु के देवर सोमबीर ने भट्ठे पर काम करने वाले एक मजदूर को फोन पर बताया कि रोहतक पीजीआई में डिलीवरी के दौरान रेणु और बच्चे की मौत हो गई। पीजीआई रोहतक में पता किया तो कोई ऐसा केस सामने नहीं आया था। इसके बाद ही पुलिस ने जाल बिछाकर बलवान और सोमबीर और गिरफ्तार किया।

चार साल पहले भगाकर की थी शादी
पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि बलवान 4 साल पहले अपने ही परिवार में चचेरी बहन को भगाकर ले गया था। मामले में भिवानी के बवानीखेड़ा थाना में मुकदमा भी दर्ज हुआ था। 4 साल में वह अपनी पत्नी के साथ कई जगह काम कर चुका था। फिलहाल पत्नी 8 माह की गर्भवती थी। पुलिस दोनों आरोपियों को सोमवार सुबह कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेने की कोशिश करेगी। जिससे कस्सी और कपड़े बरामद हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें