फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari: रात को घर से निकली नाबालिग को अगवा कर किया दुष्कर्म, मामा के घर आया था आरोपी

Tue, 21 Nov 2023 11:55 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कोसली

सार

नाबालिग ने बताया कि आरोपी युवक अपने मामा के घर आया था। वह पहले भी कई बार मुझे जान से मारने की धमकी दे चुका था। उसने डर के मारे अपने परिवार को इसके बारे में नहीं बताया।
विज्ञापन
नाबालिग से दुष्कर्म - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोसली के एक गांव में नाबालिग लड़की के साथ अपहरण और दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता ने बताया कि उनकी नाबालिग बेटी रात में लघुशंका के लिए घर से बाहर निकली थी। जब वह काफी देर तक नहीं लौटी तो उसकी तलाश की गई। वह पास के खेत में पड़ी मिली। 

विज्ञापन


होश आने पर जब उससे पूछताछ की गई तो उसने घर से बाहर निकलते ही पास के गांव में रहने वाले एक युवक पर उसे जबरन उठाकर खेतों में ले जाने का आरोप लगाया। नाबालिग ने बताया कि आरोपी युवक अपने मामा के घर आया था। वह पहले भी कई बार मुझे जान से मारने की धमकी दे चुका था। उसने डर के मारे अपने परिवार को इसके बारे में नहीं बताया। फिलहाल कोसली थाना पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें