फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी अस्पताल से मिलीं गर्भपात की दवाइयां व उपकरण, केस दर्ज

Thu, 21 Jan 2016 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
डहीना स्थित एक निजी अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार की शाम छापेमारी कर वहां से गर्भपात करने के उपकरण व दवाइयां बरामद की है।
विज्ञापन


जिस समय यह कार्रवाई हुई, वहां डाक्टर मौजूद नहीं था। डिप्टी सिविल सर्जन की शिकायत पर अस्पताल संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

उल्लेखनीय है कि डहीना स्थित रामा बनारसी देवी नर्सिंग होम में पिछले कुछ दिनों से गर्भपात कराने की शिकायत डिप्टी सीएमओ को मिल रही थी।

 इस पर डिप्टी सीएमओ सर्वजीत थापर ने टीम का गठन कर नर्सिंग होम पर छापा मारा। इस दौरान टीम को गर्भपात के उपयोग में आने वाले उपकरण व प्रतिबंधित दवाइयां बरामद हुईं।
विज्ञापन


संचालक के पास उक्त उपकरण व दवाइयां रखने के लिए अनुमति नहीं है। विभाग की ओर से मंगलवार देर शाम को संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। डहीना चौकी प्रभारी अजीत सिंह ने बताया कि नर्सिंग होम संचालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें