फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

Mon, 28 Dec 2015 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के कन्हौरी गांव में शनिवार को देर शाम 28 वर्षीय एक विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। विवाहिता के पिता व बहनों ने ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


उनका कहना है  कि मृतका के शरीर पर चोट के निशान हैं। मृतका के परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी की हत्या जमीन विवाद के कारण मृतक के पति के चचेरे भाइयों ने की है। वहीं पुलिस का कहना है कि मौत के असली कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट  के बाद ही चल पाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह है मामला
मामले की जांच कर रहे एसआई महिपाल ने बताया कि शनिवार शाम के समय उन्हें सूचना मिली थी कि गांव कन्हौरी में किसी महिला ने जहर खा लिया है। महिला की तबीयत बिगड़ने पर उसे रेवाड़ी के निजी अस्पताल में लाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को नागरिक अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस में रख दिया गया। पुलिस ने रात को ही मृतक के पति रणबीर के बयान पर आत्महत्या का मामला दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन


चचेरे भाइयों पर लगाया हत्या का आरोप
मृतक के पिता सरवन और बहन शकुंतला ने उसके पति चचेरे भाइयों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। सरवन ने कहा कि जब सीमा की मौत रात में ही हो गई थी तो उन्हें शनिवार शाम ही क्यों नहीं बताया गया। उन्हें सूचना रविवार सुबह दी गई। वहीं मृतक की बहन शकुंतला ने आरोप लगाया कि उसकी बहन के शरीर पर चोट के निशान हैं।

उन्होंने आशंका जताई कि सीमा की हत्या की गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने उनके बयान दर्ज किए बगैर ही मामला आत्महत्या का बना दिया। शकुंतला ने बताया कि दो साल पहले भी मृतका के पति के चचेरे भाईयों ने जमीन विवाद के चलते ही सीमा के साथ मारपीट की थी, जिसकी शिकायत पुलिस को दी गई थी।
वर्जन
मृतका के परिजनों के कहने पर पोस्टमार्टम बोर्ड से कराया गया है। परिजन रात को नहीं आए थे, इसलिए मृतका के पति के बयान पर मामला दर्ज किया गया था। अब परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। इसलिए उनके बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन

महिपाल सिंह, एएसआई, रोहड़ाई थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें