फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर मारी गोली: फौजी बेटे को बस स्टैंड पर छोड़कर आया था बिरेंद्र, शादी समारोह में हुई थी कहासुनी

Mon, 09 Jun 2025 12:16 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी

सार

बिरेंद्र की गांव के ही तीन-चार लोगों के साथ करीब दो माह पहले शादी समारोह में कहासुनी हुई थी। एक दिन पहले भी कुआं पूजन कार्यक्रम के दौरान बिरेंद्र की कहासुनी हुई थी। इसी बात की रंजिश रखते हुए आरोपियों ने बिरेंद्र को गोली मार दी।
विज्ञापन
हत्या (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोसली के गांव भाकली में फौजी बेटे को बस स्टैंड पर छोड़कर आए व्यक्ति की बदमाशों ने घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान गांव भाकली निवासी बिरेंद्र के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


सोमवार को बिरेंद्र अपने बेटे को बस स्टैंड पर छोड़ने के लिए गया था। जब वापस घर लौटा तो बदमाश घर के अंदर घुसे और उसे गोली मार दी। बिरेंद्र की गांव के ही तीन-चार लोगों के साथ करीब दो माह पहले शादी समारोह में कहासुनी हुई थी। एक दिन पहले भी कुआं पूजन कार्यक्रम के दौरान बिरेंद्र की कहासुनी हुई थी। इसी बात की रंजिश रखते हुए आरोपियों ने बिरेंद्र को गोली मार दी। बिरेंद्र को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में ले जाया गया था, जहां पर उन्होंने दम तोड़ दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें