नारनौल के पुरानी सराय के पास चारपाई पर सो रहे एक रेहड़ी चालक का शुक्रवार रात को एक व्यक्ति ने मोबाइल चुराने का प्रयास किया। इसी दौरान रेहड़ी चालक की नींद खुल गई और आरोपी को मौके पर पकड़ लिया। उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया हैं। पुल बाजार निवासी लखन ने पुलिस मैं शिकायत दी हैं कि वह पुरानी सराय पानी की टंकी के पास चुड़े की रेहड़ी लगाता हूँ।
17 मार्च को वह अपनी रेहड़ के साथ चारपाई पर सो रहा था। मेरा दोस्त राहुल अग्रवाल निवासी पुरानी सराय नारनौल उसकी रेहङी के दुसरी तरफ टेबल पर सो रहा था। मैनें अपनी चारपाई के सिरहाने के नीचे अपना मोबाईल फोन रखा हुआ था। रात करीब पर एक आदमी आया और मेरा मोबाइल चोरी करने लगा। मैने उस आदमी को चोरी करते समय पकड़ लिया।
मैने व मेरे दोस्त ने उस आदमी का नाम पूछा तो उसने अपना नाम दयानन्द निवासी मोहल्ला मिश्रवाङा नारनौल बताया। दयानन्द मेरा मोबाईल चोरी करने की कोशिश कर रहा था। मैनें व मेरे दोस्त राहुल अग्रवाल ने उसको पकङ लिया और मौके पर पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज़ कर लिया हैं।