फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari: महिला बैंककर्मी के घर से गहने व नकदी चोरी, घर के सभी सदस्य गए थे बाहर, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

Sun, 16 Oct 2022 08:44 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कोसली, रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

घर के सभी सदस्य बाहर गए थे। कोसली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है। मामले का खुलासा शनिवार की देर शाम को हुआ। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेवाड़ी के कोसली में टूमना रोड पर कोसली गांव में रहने वाले महिला बैंककर्मी के घर में चोर घुस गए। चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर 80 हजार रुपये नकद व करीब 13 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिये हैं। वारदात के समय परिवार के सभी सदस्य बाहर गए हुए थे। मामले का खुलासा शनिवार की देर शाम को उस समय हुआ जब महिला अपने घर पर आई थीं।

विज्ञापन


पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया और एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया। एफएसएल टीम ने भी मौके से सबूत जुटाए हैं। पुलिस केस दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुट गई है। 

पुलिस के अनुसार कोसली के सहकारी बैंक में काम करने वाली उर्मिला देवी और उनका बेटा भिवाड़ी स्थिति एक कंपनी में अपनी ड्यूटी पर गए हुए थे। बैंककर्मी की पुत्रवधू अपने मायके गई हुई थीं। शनिवार की देर शाम को जब उर्मिला अपने घर लौटीं तो मुख्य द्वार अंदर से बंद पाया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : Karnal News Today 16th October 2022: करनाल की आज की खास खबरें

इस पर उन्होंने पड़ोसी युवक को किसी तरह से मकान के अंदर भेजकर मुख्य द्वार खुलवाया। मकान के अंदर जाने पर कमरे का ताला टूटा हुआ मिला। साथ ही सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। इस दौरान सोने के 3 जोड़ी कुंडल, सोने की 4 चेन,  सोने के 4 लॉकेट मंगलसूत्र सहित व अन्य गहने गायब मिला ।

सोने के गहनों का वजन 260 ग्राम बताया गया है। अलमारी में रखे 80 हजार रुपये भी उठा ले गए हैं। उर्मिला ने कोसली पुलिस को इस चोरी की सूचना दी। उर्मिला के बेटे पवन ने बताया कि घर के सारे गहने चोरी होने के बाद उनकी मां अपनी सुध बुध खो गई हैं। 
विज्ञापन


पुलिस को चोरी की सूचना मिलते ही मौके मुआयना कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही हैं। बैंककर्मी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों का सुराग लगा उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - सतेंद्र, प्रभारी थाना कोसली। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें