कोसली थाना क्षेत्र स्थित भारद्वाज कालोनी मेें चोरों ने सीआरपीएफ जवान के सूने घर को निशाना बनाते हुए ज्वेलरी और नकदी समेत हजारों के माल पर हाथ साफ कर दिया। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार मार्केट कमेटी कोसली के पूर्व चेयरमैन ओमप्रकाश भारद्वाज का छोटा भाई राजेन्द्र सीआरपीएफ में जवान है और हाल में उसकी तैनाती दिल्ली में है। वहीं परिवार में पत्नी और दोनों बच्चे कोसली में ही भारद्वाज कालोनी स्थित उसके मकान के पड़ोस में रहते हैं। राजेंद्र के दोनों बेटे कपिल और मोनू किसी काम से नोएडा गए थे। इस वजह से राजेंद्र की पत्नी मकान भारद्वाज कालोनी चली गई थी। जब वह सुबह घर जाकर देखा तो मकान का ताला टूटा हुआ था और सारा सामान बिखरा हुआ था। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस को दिए बयान में बताया कि चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर 30 हजार रुपए व कुछ चांदी की ज्वेलरी चोरी की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चोरी का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।