फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: 25 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, लूट की नियत से गोली मारकर की थी हत्या

Wed, 03 Jul 2024 07:01 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

25 साल पहले लूटने की नियत से गोली मारकर हत्या की थी। आरोपी को 2 दिन के रिमांड पर लिया गया है। 
विज्ञापन
गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रेवाड़ी की अपराध शाखा-1 इंचार्ज निरीक्षक सुमेर सिंह की टीम ने 25 साल से फरार चल रहे आरोपी को काबू कर लिया है। आरोपी की पहचान यूपी के जिला हापुड़ के हर्ष विहार निवासी विनोद सागर उर्फ डॉक्टर के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। निरीक्षक सुमेर सिंह ने बताया कि दिनांक 3 नवंबर 1999 को गांव गुर्जर घटाल के पास एक गाड़ी में आए तीन बदमाशों ने भिवाड़ी कंपनी में काम करने वाले दो कर्मचारी अनिल नैय्यर व सतीश जोशी को गोली मार दी तथा उनसे 40 हजार रुपये लूट कर ले गए थे।

उपचार के दौरान सतीश जोशी की मृत्यु हो गई थी। जिस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना धारूहेड़ा में लूट, हत्या व आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके मामले में दो आरोपी नरेंद्र व सतीश को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में आरोपी विनोद सागर फरार चल रहा था। अदालत ने वर्ष 2000 में आरोपी विनोद सागर को पीओ घोषित किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें