फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वहशियों ने मातृत्व का भी नहीं किया ख्याल

Wed, 14 Oct 2015 12:22 AM IST
रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव सुलखा में डाका डालने वाले वहशियों ने न केवल दो महिलाओं से दुष्कर्म किया बल्कि मातृत्व को भी तार-तार कर दिया। जिन महिलाओं के साथ दुष्कर्म हुआ था, उनमें से एक दो माह की गर्भवती है। डकैतों ने जब उस महिला पर अपनी बुरी नजर डाली तो महिला ने खुद के गर्भवती होने की बात कही और रोते हुए छोड़ने की गुहार लगाई थी। यही नहीं सिर पर पिस्तौल होने के बावजूद उसने अपनी आबरू बचाने की कोशिश भी की। बदमाश ने मातृत्व का भी ख्याल नहीं किया और उसे अपनी हवस का शिकार बना डाला। हालांकि दुष्कर्म पीड़ित महिला की हालत ठीक बताई जा रही है।
विज्ञापन


किसी तरह सुरक्षित बचा भ्रूण
घटना के बाद दुष्कर्म पीड़ित महिलाओं का मेडिकल कराया गया था। अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में सामने आया है कि महिला के गर्भ में पल रहा भ्रूण सुरक्षित है। हालांकि डॉक्टरों का कहना था गर्भवती होने के बाद जबरन संबंध बनाने से भ्रूण को भी नुकसान हो सकता था। मामले की जांच कर रही एसआई हीरामणि ने बताया कि सोमवार को पीड़ित महिलाओं का मेडिकल करवाया गया था। मेडिकल रिपोर्ट में यह बात सामने आई है।

दबिश जारी, नहीं लगा सुराग
उधर, घटना के बाद रेवाड़ी पुलिस ने वारदात को मेव गिरोह द्वारा अंजाम दिया जाना बताया है। जिसके बाद मेवात पुलिस की मदद से आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस भट्ठे से कुछ दिन पहले ही निकाले गए संदिग्ध आरोपी की तलाश में भी जुटी है। राज्य के अलग-अलग हिस्सों में दबिश देने के साथ ही और भी संदिग्ध जगहों पर छापामारी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें