फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरफोर्स में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगे 11 लाख

Sat, 14 Jan 2017 12:33 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
बैंकों के ड्राप बॉक्स में अब चेक भी सेफ नहीं
विज्ञापन
चार लोगों के खिलाफ एयरफोर्स में नौकरी दिलाने के नाम पर एक युवक से करीब 11 लाख रुपये की ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। थाना रोहड़ाई पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।गांव गुरावड़ा निवासी विरेंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि झज्जर निवासी विजय व उसके भाई अजय व दिनेश ने उसके बेटे को एयरफोर्स में नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन


इसके लिए उसने दो किस्तों में विजय को करीब 11 लाख रुपये दिए थे। इस दौरान आरोपियों ने उसके बेटे को फर्जी रोल नंबर, कॉल लेटर व इंटरव्यू लेटर भी दिए थे। बिरेंद्र ने बताया कि जब नियुक्ति ने मिलने पर उसने तीनों भाइयों से अपने रुपये वापस मांगे तो उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने बिरेंद्र की शिकायत पर तीन भाइयों समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रोहडाई एचएचओ जगदीश चंद्र ने बताया कि आरोपी भाइयों के खिलाफ झज्जर में भी ठगी के मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें