दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम में कर्मचारियों को लगाने वाली कंपनी ने अपने ही लगवाए गए इंप्लाइज का पीएफ का पैसा हड़प लिया। प्राथमिक जांच में दोषी मानकर विभाग के कार्यकारी अभियंता ने संबंधित कंपनी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है।
निगम के कार्यकारी अभियंता रंजन राव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि हिसार की प्रिया इलेक्ट्रॉनिक्स नामक फर्म ने निगम में ठेके पर बिजली वितरण निगम ने रेवाड़ी कार्यालय में डाटा आपरेटर, क्लर्क कम टाइपिस्ट, प्रोग्रामर, स्टेनो भर्ती कराए थे। ये सभी डीसी रेट पर थे। कंपनी कर्मचारियों के खाते से पीएफ काटती रही लेकिन कर्मियों के अकाउंट में उक्त राशि जमा नहीं हुई। हड़पी गई राशि वर्ष 2008 से लेकर 2010 तक उक्त कंपनी ने 1 लाख 47 हजार 295 रुपए है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।