जिले में होने वाली बाइक चोरी की वारदातों पर पुलिस अंकुश नहीं लगा पा रही है। शुक्रवार को बाइक चोरी के दो मामले मॉडल टाउन थाने में वहीं दो मामले सिटी थाने में दर्ज किए गए हैं।
------------
सिटी थाना क्षेत्र: भाड़ावास फाटक स्थित मोहल्ला हसंनगर निवासी पवन प्रजापति ने सिटी थाना में बाइक चोरी की शिकायत देते हुए पवन प्रजापति ने बताया कि शुक्रवार शाम वह किसी काम से राधिका सिनेमा के पास आया हुआ था।
सिनेमा के पास बाइक खड़ी कर वह किसी काम से गया था लौटा तो बाइक चोरी हो चुकी थी। वहीं गनपति नगर निवासी नरेंद्र सैनी ने बताया कि उनकी बाइक 15 नवंबर को अंबेडकर चौक, सैनी चौपाल के पास से चोरी हो गई।
-----------
मॉडल टाउन थाना क्षेत्र: ढालियावास भक्ति नगर निवासी राज सिंह ने थाने में दर्ज की गई शिकायत में बताया कि 19 नवंबर की दोपहर उसने मोहल्ले में ही बाइक खड़ी की थी।
करीब साढ़े तीन बजे उसकी बाइक मोहल्ले से चोरी हो चुकी थी। वहीं, गुडग़ांव के मानेसर निवासी रामरिक ने बताया कि 19 नवंबर की दोपहर वह किसी काम से बीएमजी मॉल आया हुआ था। दोपहर करीब तीन बजे वापस लौटा तो बाइक चोरी हो चुकी थी।