फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलवा व सड़क जाम में चार युवक गिरफ्तार, मिली जमानत

Mon, 22 Feb 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
जाट आंदोलन के दौरान हथियारों से लैस होकर बलवा करने व सड़क जाम करने के मामले में सदर थाना पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मामले में करीब पच्चीस अन्य अज्ञात आरोपियों की पहचान कर उनकी धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


सदर थाना एसएचओ जय सिंह की ओर से दर्ज मुकदमे के अनुसार जिले में जाट आंदोलन के दौरान आरोपियों ने सदर थाना क्षेत्र की डोहकी गांव की सीमा को ब्लॉक कर दिया।

यही नहीं आरोपी बलवा करने के उद्देश्य से विभिन्न घातक आयुधों से भी लैस भी थे। जिसके आधार पर चार आरोपियों की पहचान की गई। ये आरोपी गांव डोहकी निवासी हीरालाल और चंदन और नयागांव निवासी सुरेश और मन्नू हैं। मामले में पुलिस करीब बीस अन्य अज्ञात आरोपियों की पहचान करने के साथ ही उनकी गिरफ्तारी की भी तलाश में जुटी है। इधर, डोहकी के मामले में ग्रामीण सोमवार को अधिकारियों से भी मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें