एनएच-8 पर हाईवा गाड़ी लूटने की वारदात में शामिल चौथे आरोपी को धारूहेड़ा सीआईए ने गिरफ्तार किया है। हाईवा लूटने की इस वारदात में शामिल तीन आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपी की पहचान पलवल निवासी जमशेद उर्फ जामा के रूप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता दीनदयाल ने बताया कि बताया कि 21 जून की रात यूपी के रामपुर निवासी हाईवा चालक सुखबीर को राजस्थान से गुड़गांव जाते समय निखरी पुल के नजदीक कार में सवार बदमाशों ने हथियार के बल पर रुकवाकर बंधक बनाते हुए पत्थरों से भरा हाईवा लूट ले गए थे। बदमाशों ने कुछ दूर चलने के बाद चालक को रास्ते में चलते हाईवा से फेंक दिया था।