फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NIA की जांच में बड़ा खुलासा: प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन कर रहे नए कैडर की भर्ती, हथियारों की हो रही तस्करी

सार

एनआईए की पंजाब में नौ और हरियाणा में एक स्थान पर छापेमारी में बड़ा खुलासा हुआ है। जांच में पता लगा है कि फिलीपींस में मनप्रीत पीटा सहित विभिन्न देशों में स्थित डाला और उसके सहयोगी प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन खालिस्तान टाइगर फोर्स (केटीएफ) की गतिविधियों को अंजाम देने के लिए भारत में लगातार नए कैडर की भर्ती कर रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय जांच एजेंसी की जांच में खुलासा हुआ कि फिलीपींस में मनप्रीत पीटा सहित विभिन्न देशों में स्थित डाला और उसके सहयोगी प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन खालिस्तान टाइगर फोर्स (केटीएफ) की गतिविधियों को अंजाम देने के लिए भारत में लगातार नए कैडर की भर्ती कर रहे हैं। वे जबरन वसूली और अन्य माध्यमों से प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन के लिए धन जुटा रहे हैं और सीमा पार से हथियारों, गोला-बारूद और विस्फोटकों की तस्करी कर रहे हैं।

विज्ञापन

 

पंजाब में नौ और हरियाणा में एक स्थान पर की गई छापेमारी
एनआईए की टीम ने मंगलवार को प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन खालिस्तान टाइगर फोर्स के लिए धन जुटाने और सीमा पार से इसके लिए हथियारों, गोला-बारूद और विस्फोटकों की तस्करी करने की आपराधिक साजिश के संबंध में पंजाब में नौ और हरियाणा में एक स्थान पर तलाशी ली थी।
 

एनआईए ने पिछले साल 20 अगस्त किया था मामला दर्ज
एनआईए ने मंगवार को आतंकवादी अर्शदीप सिंह डाला और उसके करीबी सहयोगी मनप्रीत सिंह उर्फ पीटा के पंजाब और हरियाणा में 10 स्थानों पर तलाशी ली थी। छापेमारी के दौरान डिजिटल उपकरणों सहित कई आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई। वहीं, मामले में अब तक कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। एनआईए ने पिछले साल 20 अगस्त को भारतीय दंड संहिता और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, 1967 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें