फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सीएम के पौत्र पर एफआईआर दर्ज

Fri, 28 Oct 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री राव बिरेन्द्र सिंह के पौत्र अर्जुन राव के खिलाफ एक महिला को अपशब्द कहने व पति द्वारा विरोध करने पर मारपीट तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज हुआ है। थाना रामपुरा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रामपुरा स्थित भगवती आश्रम के पास रहने वाले संजय कुमार ने पुलिस को दर्ज कराई शिकायत में बताया कि 26 अक्तूबर की शाम वह अपनी पत्नी के साथ बाजार से वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान रामपुरा में सामने से एक कार में सवार होकर आ रहे पूर्व मुख्यमंत्री राव बिरेन्द्र सिंह के पौत्र अर्जुन राव ने उसकी पत्नी को अपशब्द कहे और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। वारदात को अंजाम देने के बाद अर्जुन राव फरार हो गया। पीड़ित परिवार ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले में केस दर्ज  कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 पीड़ित परिवार की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की बारीकी से जांच की जा रही है।
 मोहम्मद जमाल, डीएसपी क्राइम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें