फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर अकाउंटेंट की गोली मारकर हत्या

Fri, 28 Oct 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
प‌िस्तौल
विज्ञापन
एक बैट्री एजेंसी के लेखाकार की शुक्रवार रात हाईवे पर रात करीब 8.15 बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात उस समय हुई, जब वह कार्य निपटाने के बाद बाइक से घर के लिए निकला था। घटना नगर कोतवाली व अयोध्या कोतवाली की सीमा पर देवकाली हाईवे स्थित एक रेस्टोरेंट के पास हुई।
विज्ञापन


घटना की वजह अभी सामने नहीं आई है। सूचना पर एसएसपी अनंतदेव ने फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर जांच शुरू की और आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।   
नगर कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर पंचवटी के पास एक बड़ी बैट्री कंपनी की एजेंसी है।

यहां गोसाईगंज निवासी अशोक प्रजापति बतौर लेखाकार काम करता था। वह रोज की तरह काम समाप्त कर बाइक से घर के लिए निकला। उसके साथ गांव का ही एक शख्स पीछे पैठा था। एजेंसी से करीब आधा किमी आगे बढ़ते ही पहले से घात लगाए खड़े मोटरसाइकिल सवारों ने लेखाकार को रोक लिया।
विज्ञापन


बाइक रुकते ही हमलावरों ने अशोक को ताबड़तोड़ दो गोलियों मारीं, जिससे उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। पीछे बैठे व्यक्ति को छुआ तक नहीं। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो दोनों हमलावर फरार हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हमलावर अशोक का परिचित लग रहा था, उसके पूरा बाजार निवासी होने की बात सामने आ रही है। वारदात की सूचना पर नगर कोतवाली व देवकाली चौकी पुलिस पहुंची। खून से लथपथ अशोक को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

घटनास्थल के क्षेत्राधिकार अयोध्या कोतवाली होने से पुलिस में भी चिकचिक हुई। इसके बाद अयोध्या कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। इसी दौरान एसएसपी अनंतदेव ने पहुंच कर जांच की। नगर कोतवाल एके राय ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। घटना के पीछे के कारणों व हमलावरों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें