फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइल खोकर बिजली निगम कर्मी ने कहा सॉरी! मुकदमा दर्ज

Fri, 15 Jan 2016 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
किसी भी सरकारी महकमे में अपने काम से संबंधित फाइल जमा कराकर अगर आप यह सोच रहे हैं कि फाइल पर काम चल रहा होगा या वह सुरक्षित होगी तो शायद आपकी सोच गलत साबित हो सकती है।
विज्ञापन


एक ऐसा ही मामला शहर के बिजली बोर्ड कुतुबपुर सिटी-2 सब स्टेशन से जुड़े मोहल्ला कायस्थवाड़ा का सामने आया है। पीड़ित जब नया बिजली का कनेक्शन न होने की स्थिति में सब स्टेशन पर अपनी फाइल वापस लेने पहुंचा तो विभागीय कर्मी ने फाइल खोने की बात कहते हुए सॉरी कहते हुए दूसरी फाइल बनाने की हिदायत दे डाली। फिलहाल पीड़ित ने मामले में कर्मी के खिलाफ हरियाणा पुलिस के सिटीजन सर्विस साइट पर मुकदमा दर्ज कराया है।

नए कनेक्शन के लिए शिकायतकर्ता ने जमा कराई थी फाइल
कायस्थवाड़ा के ठठेरान मोहल्ला निवासी सुभाषचंद ने बताया कि सितंबर 2015 को नए कनेक्शन के लिए बिजली बोर्ड कुतुबपुर सिटी 2 में अर्जी दी थी। कनेक्शन नहीं लगा तो 29 दिसंबर को फाइल मांगने पहुंचे लेकिन सब स्टेशन पर उनकी फाइल नहीं मिल सकी। यही नहीं बिजली निगमकर्मी ने लापरवाही भरे अंदाज में महज सॉरी कहते हुए दूसरी फाइल बनाने को कहा।
विज्ञापन


बेपरवाह अधिकारी बोले: सीएम विंडो पर लगाओ गुहार
सुभाषचंद ने यह भी बताया कि मामले की जानकारी एक्सईएन जगदीप रोहिल्ला और अन्य अधिकारियों को भी दी। अधिकारियों ने एप्लीकेशन तो ली लेकिन कहा कार्रवाई के लिए सीएम विंडो पर न्याय की गुहार लगाओ। पीड़ित ने सीएम विंडो पर भी शिकायत देने की तैयारी कर ली है।

अभियुक्त बोले जमा कराई फाइल, क्लर्क की गलती
सुभाष चंद ने मामले में बिजली निगम कर्मी मनोज कुमार के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई है। वहीं इस मामले पर मनोज का कहना है कि शिकायतकर्ता सुभाष उसके पास अपनी फाइल मांगने आया था। उसने फाइल क्लर्क के पास जमा करा रिसीविंग भी दिखाई थी। फाइल खोने पर गलती क्लर्क की है। उसके खिलाफ शिकायत गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें