फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलते-खेलते सड़क पर पहुंची छात्रा, ट्रैक्टर ने कुचला

Fri, 15 Jan 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव कलहेड़ी में चुनावी पंपलेंटों के साथ खेलते-खेलते एक किशोरी सड़क पर पहुंच गई। इसी दौरान एक ट्रैक्टर चालक ने उसे रौंद दिया, जिससे मौके पर ही किशोरी की मौत हो गई। वह गांव के सरकारी स्कूल में कक्षा तीसरी की छात्रा थी। वहीं, ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन


गांव कलहेड़ी निवासी मनीष की दस वर्षीय पुत्री तनीशा गुरुवार की शाम घर के समीप सड़क पर खेल रही थी कि अचानक ट्रैक्टर के नीचे आ गई। पूर्व सरपंच रामपाल ने बताया कि बच्ची चुनाव प्रचार का पर्चा लेने के लिए अचानक सड़क पर चली गई और ट्रैक्टर की चपेट में आ गई, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई।

किशोरी की मौत के बाद भारी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। लोगों का गुस्सा देख ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। थाना प्रभारी जगदीश मोर ने बताया कि गांव कलेहड़ी में ट्रैक्टर के नीचे आने से एक किशोरी की मौत हो गई। ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया है। ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें