फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से आधा एकड़ फसल जली

Tue, 12 Apr 2016 12:59 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
खेत में आग लगने से फसल जलकर राख्‍ा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
खोल। गांव कंवाली में सोमवार सुबह 11 बजे खेत में आग लगने से आधा एकड़ फसल जलकर राख हो गई। किसानों ने खुद ही मोर्चा संभालते हुए दो ट्यूबवेलों से पानी की व्यवस्था की और आग पर काबू पाया। तब तक फसल पूरी तरह जल चुकी थी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव कंवाली-गोठड़ा सड़क मार्ग पर रणजीत सिंह का खेत भी है।

रणजीत सिंह ने आधा एकड़ भूमि पर गेहूं की फसल की बुवाई की थी। उसने गेहूं की फसल को काटकर एक जगह एकत्रित कर रखा था। किसान ने बताया कि सोेमवार को उसके साथ लगते खेत वालों ने फसल कटाई के बाद घास-फूस को नष्ट करने के लिए आग लगा दी। आग पूरे खेत में फैलने के बाद उसके खेत तक पहुंच गई और वहां रखी गेहूं की फसल को अपनी चपेट में ले लिया।

आग की लपटें देख अन्य किसान उसके खेत की तरफ दौड़ पर और दो ट्यूबवेलों से पाइप लाइन जोड़ कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। तब तक फसल जलकर राख हो गई। पीड़ित किसान रणजीत सिंह ने जिला प्रशासन से आर्थिक सहायता की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें