फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवनीत कौर सुसाइड मामले में आरोपी गिरफ्तार

Thu, 21 Jul 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
कालका रोड स्थित एक अपार्टमेंट में रहने वाली अवनीत कौर सुसाइड मामले में मॉडल टाउन पुलिस ने आरोपी अतुल अत्री को नार्थ सिटी सेक्टर-3 से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी से पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कालका रोड स्थित अपार्टमेंट में रहने वाली अवनीत कौर की कुछ समय पूर्व ही सेक्टर-3 स्थित नार्थ सिटी में रहने वाले अतुल अत्री से फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। दोनों के बीच काफी बातें होने लगी। इसी बीच अतुल अत्री ने अवनीत की अश्लील फोटो बना ली और ब्लैकमेल करते हुए उसके साथ संबंध बनाने का दबाव बनाया।

सोमवार शाम अवनीत कौर ने अपने अपार्टमेंट के फ्लैट में जहर खाकर जान दे दी थी। पुलिस ने मंगलवार को परिजनों की शिकायत पर आरोपी अतुल अत्री के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू की थी और आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में मॉडल टाउन एसएचओ ओमप्रकाश ने बताया कि अतुल अत्री को गिरफ्तार कर उसके पूछताछ की जा रही है। पूछताछ पूरी होने के बाद ही असली कारणों का खुलासा हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें