धारूहेड़ा की एक निजी कम्पनी में कार्यरत चालक व दो हेल्परों की मदद से कॉपर वायर चोरी करने वाले स्टोर कीपर को स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
जांचकर्ता ओमप्रकाश ने बताया कि गिरफ्तार किया गया आरोपी जिला पानीपत के गांव कुराना का संजय है। बताया कि देर शाम शाम इण्डिया निप्पॉन प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी मसानी के गेट पर सिक्योरिटी की चेकिंग को शक होने पर कंपनी के अंदर माल भरकर ले जा रही गाड़ी को चेकिंग के लिए रुकवाया। गाड़ी रोकते ही चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया।
तलाशी ली गई तो छिपा के गाड़ी के अंदर रखा गया एक कॉपर वायर मिला। पता चला कि मामले में स्टोर कीपर व हेल्पर चालक की मदद से गाड़ी में सामान के नीचे छुपाकर ले जाते थे। कंपनी के एएसओ सुनील कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज करके उक्त आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी से एक बंडल कॉपर वायर बरामद किया है। आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमाँड पर लिया गया है।