फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो छात्र गुट भिड़े, दो घायल

Sun, 04 Sep 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
fight
विज्ञापन
सर्कुलर रोड स्थित विश्वकर्मा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार सुबह पानी पीने के लिए दो छात्र आपस में भिड़ गए। झगड़े के दौरान एक छात्र ने साथियों को बुलाकर दूसरे गुट के दो छात्रों पर डंडों से हमला कर दिया। दोनों घायल छात्रों को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया  हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार विश्वकर्मा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पहले पानी पीने की होड़ को लेकर दो छात्रों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों में लात-घूंसे चलने लगे। बात इतनी बढ़ गई कि हमलावर छात्र ने अपने साथियों को बुला लिया और डेस्क का डंडा निकालकर छात्रों पर मारना शुरू कर दिए। जिससे दोनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को ट्रॅामा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


छात्रों के बीच पानी पीने को लेकर विवाद हुआ। गुटबाजी जैसी कोई बात नहीं है। एक छात्र को आपसी झगड़ा छुड़ाते हुए चोट लग गई है।
-रोहताश्व शर्मा, प्राचार्य, विश्वकर्मा स्कूल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें