फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम बदल की धोखाधड़ी, गिरफ्तार

Sat, 27 Aug 2016 12:56 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
cards
विज्ञापन
कोसली थाना पुलिस ने धोखे से एटीएम बदल कर पैसे निकालने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से दो और भी एटीएम बरामद हुए हैं, जिनके असली मालिकों की पुलिस तलाश कर रही है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हिसार जिले के पेटवाड़ निवासी जोनी के रूप में हुई है।
विज्ञापन


मामले की जांच कर रहे पुलिसकर्मी यशपाल ने बताया कि 25 अगस्त को मुंडाहेड़ा निवासी गजराज कोसली रेलवे स्टेशन के नजदीक एसबीआई के एटीएम से पैसे निकाल रहा था। इस दौरान आरोपी ने जल्दी का बहाना करके गजराज का एटीएम लेकर पैसे निकाल दिए और एटीएम वापस देते वक्त दूसरा एटीएम देकर वहां से भागने लगा।

गजराज ने पब्लिक की मदद से आरोपी को  मौके पर ही धर दबोचा। इसके बाद मामले की जानकारी स्थानीय कोसली थाना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जोनी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तलाशी ली तो जोनी के पास से गजराज के एटीएम के अलावा दो अन्य एटीएम भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें