धारूहेड़ा इंडस्ट्रियल एरिया की एक कंपनी से बीती 7 फरवरी की देर रात लाखों रुपये की लोहे की क्वाइल चोरी करने वाले तीनों कंपनी कर्मियों को धारूहेड़ा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
जांचकर्ता एएसआई संजय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी नंदरामपुर बास निवासी दीपक, बलराम व पुराना हाउसिंग बोर्ड धारूहेड़ा निवासी मोहन कुमार हैं। बताया कि तीनों कर्मचारी कंपनी में अलग-अलग पदों पर काम करते थे।
कंप्यूटर से बनी लिस्ट में कम दिखाते थे माल
आरोपी प्रोडक्ट किए गए माल को कंप्यूटर से तैयार की जाने वाली लिस्ट में कम दिखाकर वारदात में शामिल वाहन चालक और परिचालक की मदद से चोरी करते थे। इस मामले में गाड़ी चालक व परिचालक को चोरी के माल से भरी गाड़ी सहित पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने कंपनी मैनेजर सत्यवीर सिंह की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।