नेशनल हाइवे-8 पर दो कारों की टक्कर में सात लोग घायल हो गए। घायलों में तीन बच्चे भी शामिल हैं। ये हादसा सोमाणी स्कूल के पास साहबी नदी के पुल के नजदीक हुआ।
जानकारी के अनुसार शाम करीब पांच बजे दो कारों की भिड़ंत हो गई। इसमें भिवाड़ी निवासी मामचंद, अलीगढ़ के गुंजन, पाकी, किशिका व नीरज सहित सात लोग घायल हो गए।
वहां से निकल रहे वाहन चालकों और सवारों ने घायलों को बाहर निकाला और धारूहेड़ा के निजी अस्पतालों व रेवाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहनों को एक तरफ कराकर यातायात को नियंत्रित किया। इस हादसे में दोनों कारें क्षतिग्रस्त हो गई।